मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

बिलावल पाकिस्तान में लोकतंत्र के माखौल से खफा, आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इस्लामाबाद,

19 फरवरी । पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी

देश के राजनीतिक परिदृश्य से नाखुश हैं। आठ फरवरी के आम चुनाव में कथित

धांधली के खिलाफ हो रहे देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच सिंध में चुनावी

जीत का जश्न मनाते हुए बिलावल ने कल (रविवार) थट्टा में यौम-ए-तशाकुर रैली

में अपनी नाखुशी का खुला इजहार किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर

''लोकतंत्र या महासंघ खतरे में पड़ेगा तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।''

जिओ

न्यूज के अनुसार, यौम-ए-तशाकुर रैली में बिलावल ने पार्टी समर्थकों से

सड़कों पर उतरने का आह्वान किया। उन्होंने इस मौके पर पीपीपी संस्थापक

जुल्फिकार अली अपनी मां पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का स्मरण किया।

उन्होंने कहा कि चुनाव में धांधली के संबंध में अपने उम्मीदवारों की

शिकायतें उचित कानूनी मंच पर दर्ज कराएंगे। अगर न्याय नहीं मिला तो जनता के

साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

बिलावल ने कहा,

बलूचिस्तान में जनादेश चुरा लिया गया है। सिंध में आगामी सरकार पूरी तरह से

फॉर्म 45 के आधार पर बनाई जाएगी। साथ ही पीएमएल-एन के समर्थन से

बलूचिस्तान में सरकार बनाई जाएगी। पीपीपी नेता ने कहा कि उनके पिता आसिफ

अली जरदारी राष्ट्रपति पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे। उन्होंने इसके

लिए सभी दलों से सहयोग मांगा है। बिलावल ने कहा कि 'यह देश को बचाने का

समय है।' संख्या बल पर पीपीपी अध्यक्ष ने कहा कि हमें न तो प्रधानमंत्री की

कुर्सी चाहिए और न ही कोई मंत्रालय।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें