मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

ओवरटेक के दौरान बाइकों की टक्कर, दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ओवरटेक के दौरान बाइकों की टक्कर, दो की मौत

मीरजापुर,। जमालपुर थाना क्षेत्र के धारा गांव के पास बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मैजिक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई।सहेवा गांव निवासी शिवशक्ति प्रजापति (18) पुत्र पन्नालाल प्रजापति किसी काम से मठना गांव गया था और रात करीब सात बजे वापस लौट रहा था। धारा गांव के पास स्टेट हाईवे पर शिवशक्ति ने आगे चल रही मैजिक को ओवरटेक करने की कोशिश की। तभी सामने से आ रहे वाराणसी जिले के संकटमोचन निवासी बोदे सोनकर (28) पुत्र नान्हक सोनकर की बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार मैजिक से भी टकरा गए।हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जमालपुर पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित किया।थाना प्रभारी विजय कुमार सरोज ने बताया कि इस हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें