रांची में होली के दौरान हुडदंगई करने वाले नपेंगे , बाइक दस्ता को किया गया रवाना

रांची में होली के दौरान हुडदंगई करने वाले नपेंगे , बाइक दस्ता को किया गया रवाना
रांची : राजधानी रांची में होली को लेकर ज़िला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम किये गए हैं। 2000 अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर होली में शहर के अंदर हुड़दंग करनेवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को लेकर बाइक दस्ता बनाया गया है। जिसमें 40 बाइक पर 80 पुलिस पदाधिकारी और जवानों को शहर के आठ थाना क्षेत्र में नियुक्त किया गया है। प्रत्येक थाना क्षेत्र में पांच-पांच बाइक पेट्रोलिंग करेगी। बाइक दस्ता को सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने ब्रीफिंग कर रवाना किया। इसके अलावा रैफ, रैप और होम गार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। सभी पुलिस स्टेशनों में क्विक रिस्पॉन्स टीमें भी तैनात की गई हैं। एसएसपी चंदन सिन्हा ने कहा कि माहौल खराब करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है।





