मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रक से टकराई बाइक, युवती की मौत, दो गम्भीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मीरजापुर,। लालगंज थाना क्षेत्र के बरौंधा चौकी अंतर्गत नैड़ी कठारी

गांव के पास शनिवार की शाम नेशनल हाई-वे पर ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर

में एक युवती की मौत हो गई। बाइक चालक समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो

गए।

प्रयागराज जनपद के खीरी थाना क्षेत्र के खरका गांव

निवासी सबिता (19) पुत्री बुद्धसेन, राजेश (19) निवासी सहजी थाना लालगंज और

वासुदेव (35) निवासी पथरहा थाना हलिया के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर

सहजी जा रहे थे। नेशनल हाई-वे पर नैड़ी कठारी गांव के पास मीरजापुर की ओर

से आ रहे ट्रक से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सबिता की

घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दोनों युवक घायल हो गए।

ग्रामीणों

की सूचना पर पहुंचे बरौंधा चौकी इंचार्ज जय शंकर राय ने गंभीर रूप से घायल

दोनों युवकों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज के लिए

भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त

बाइक और ट्रक को हटवा कर चालक को हिरासत में लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें