बाइक चोरी के आरोप में थाना हाजत में बंद आरोपी ने की आत्महत्या
पूर्वी
चंपारण,। बाइक चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक ने थाना हाजत
में अपने शर्ट से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को
पोस्टमार्टम में भेज दिया है। एसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर
सिकरहना डीएसपी व डीसीएलआर सहित पदाधिकारी घटना की जांच में जुटे है ।मौत
की सूचना पर मृतक के परिजन व स्थानीय ग्रामीण थाना का घेराव कर पुलिस की
पिटाई से मौत होने का आरोप लगा रहे है।
घटना पूर्वी चंपारण जिले
झरौखर थाना की बतायी जा रही है। एसपी ने बताया कि झरोखर थाना में चोरी की
दो बाइक के साथ एक को हिरासत में लिया गया था ।हिरासत में लिए गए युवक
द्वारा शर्ट से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया गया ।जिसका अस्पताल में इलाज
के दौरान मौत हो गयी ।उन्होने बताया कि सिकरहना डीएसपी को मामले की जांच
करने की जिम्मेदारी दी गई है। जांच में दोषी पाए जाने वाले के विरुद्ध कड़ी
कार्रवाई की जायेगी।





