मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : निगरानी ब्यूरो को मिली सफलता, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और सर्वे अमीन रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : निगरानी ब्यूरो को मिली सफलता, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और सर्वे अमीन रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

पटना। बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को मंगलवार को दो बड़ी सफलता मिली, जब सुपौल जिले के मुरैना अंचल में पदस्थापित एक सर्वे अमीन को और समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि सुपौल जिले के मुरैना अंचल के सर्वे अमीन विक्रम कुमार राम को 20 हजार बतौर रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि मुरैना थाना क्षेत्र के खोरमा गांव निवासी जगनारायण यादव ने ब्यूरो मुख्यालय कार्यालय में शिकायत की थी कि सर्वे अमीन विक्रम राम जमीन से जुड़े लंबित सर्वे कार्य को करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

मामले के सत्यापन के बाद आरोप को सही पाया गया और उसके बाद पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक धावा दल का गठन किया गया।

धावा दल द्वारा कार्रवाई करते हुए मंगलवार को विक्रम कुमार राम को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए निर्मली नगर पंचायत के वार्ड नं. एक से उनके किराए के आवास से गिरफ्तार किया गया है।

इधर, ब्यूरो की एक टीम ने समस्तीपुर के विद्यापति नगर और उजियारपुर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार भगत को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

इन पर आरोप लगाया गया था कि ये जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत अतिरिक्त खाद्य आवंटन बढ़ाने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। इस आरोप की सत्यता जांच करने के बाद एक धावा दल का गठन किया गया। ब्यूरो के धावा दल ने उन्हें उनके आवास से रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

इन दोनों मामलों की प्राथमिकी निगरानी थाना में दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों से ब्यूरो के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं जिसके बाद इन्हें निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

बता दें कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने इस वर्ष भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अब तक 17 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर चुकी है और रिश्वत के सात लाख रुपए से ज्यादा की राशि बरामद की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें