मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार विधानमंडल बजट सत्र, हंगामेदार होने के आसार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना,

12 फरवरी। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है।

इस सत्र के काफी हंगामेदार होने की संभावना है। विधानसभा सचिवालय ने 12

फरवरी के बजट सत्र के पहले दिन की कार्यवाही तय कर दी है।

मंत्री

विजय कुमार चौधरी ने बताया कि राज्यपाल के संबोधन के बाद विधानसभा अध्यक्ष

अवध बिहारी चौधरी को हटाये जाने संबंधी अविश्वास प्रस्ताव (संकल्प) को

विचार के लिए सदन में रखा जायेगा। इस पर चर्चा होगी। उस चर्चा को संपादित

करने का प्रावधान है। वर्तमान अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पुकारेंगे कि कितने

लोग अध्यक्ष को हटाने के प्रस्ताव का समर्थन करते हैं। इस संबंध नियमावली

के अनुसार कम से कम 38 सदस्यों को खड़ा होकर उसका समर्थन करना है। यदि 38

या उससे अधिक सदस्य अध्यक्ष को हटाने के प्रस्ताव के समर्थन में खड़े होंगे

तो संविधान के अनुसार वो प्रस्ताव वैधानिक रूप से स्वीकृत हो जाता है।

इस

पूरे मामले पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में हंगामा होने की संभावना है। इस

कार्यवाही के दौरान अपने-अपने सदस्यों को सदन में मौजूद रहने को लेकर सभी

पार्टियों ने व्हिप जारी कर दिया है। अध्यक्ष को लेकर जो निर्णय होगा उसके

अनुसार फिर नये चुने गये अध्यक्ष के आसन पर बैठने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश

कुमार सदन में प्रस्ताव रखेंगे कि ‘यह सभा वर्तमान राज्य मंत्रिपरिषद में

विश्वास व्यक्त करती है।’ फिर सदन के अध्यासी सदस्यों का मनोनयन होगा और

कार्यमंत्रणा समिति गठित की जायेगी।

फ्लोर टेस्ट को लेकर सत्ता तथा

विरोधी खेमा दोनों ओर से विधायकों को एकजुट रखने की कवायद चरम पर रही।

रात्रि भोज और बैठकों का दौर जारी। सियासी अफरातफरी के बीच पटना में काफी

गहमागहमी रही। भाजपा के विधायक बोधगया के प्रशिक्षण शिविर से और कांग्रेस

के विधायक हैदराबाद की सैर कर पटना लौट आए हैं। जदयू ने विधानमंडल दल की

बैठक की। वहीं, राजद और वाम दलों के विधायक तेजस्वी यादव के आवास पर शनिवार

शाम से ही जमे हैं। कांग्रेसी भी इनके साथ आ जुटे हैं। जदयू के विधायकों

को चाणक्या होटल में ठहराया गया है। यहीं से सभी को सीधे विधानसभा ले जाया

जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें