मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

अब बिहार में भी इतिहास बदलने की कोशिश: राबड़ी देवी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना,। बिहार विधान परिषद मानसून सत्र के अंतिम दिन नेता

विपक्ष राबड़ी देवी सदन पहुंची। उन्होंने केंद्र सरकार और बिहार सरकार पर

जमकर हमला बोला। राबड़ी ने कहा कि केंद्र के बाद अब बिहार में भी इतिहास

बदलने की कोशिश की जा रही है और हमलोग इसका विरोध कर रहे हैं।

राबड़ी

देवी ने कहा कि बिहार में इतिहास बदल जा रहा है। इसलिए काला रिबन लगाकर

हम लोग आज सदन पहुंचे हैं। बिहार में नई परंपरा की शुरुआत हो रही है। भाजपा

और जदयू के लोग नई परंपरा की शुरुआत कर रहे हैं। हमलोग सदन में नई परंपरा

की शुरुआत होने नहीं देंगे। यह गलत बात है और हमलोग इसका विरोध कर रहे हैं।

राबड़ी

देवी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि 70 सालों से कांग्रेस ने कुछ

नहीं किया है। मुझे उनसे पूछना है कि 14 साल में आपने पूरा देश बसा दिया है

क्या? इस तरह नीतीश कुमार भी कहते हैं कि हमने बहुत काम किया तो क्या पहले

के लोगों ने कुछ भी नहीं किया? इसके अलावा उन्होंने कहा कि बिहार में जिस

तरह की परंपरा शुरू हो रही है उस परंपरा का हम लोग विरोध करते हैं। इसलिए

हम लोग काला रिबन लगाकर सदन पहुंचे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें