मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: वाहन ने टहलने निकले दंपति को मारी टक्कर, दोनों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: वाहन ने टहलने निकले दंपति को मारी टक्कर, दोनों की मौत

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में सोमवार को एक वाहन ने एक दंपति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की ही मौत हो गई। पति और पत्नी सुबह टहलने निकले थे। जिस वाहन ने टक्कर मारी है, उस पर पुलिस का स्टीकर चिपका हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, यह मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के एनएच 333 बी का है। बताया जाता है कि श्रीनगर वार्ड नंबर 10 के रहने वाले नथुनी यादव (55) अपनी पत्नी इंदु देवी (52) के साथ अन्य दिनों की तरह सोमवार को टहलने निकले थे। इसी क्रम में एनएच 333 बी के श्रीनगर मोहनपुर गांव के पास पीछे से आ रहे एक एसयूवी वाहन ने दंपति को ठोकर मार दी। बताया जाता है कि घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।

आसपास के लोगों का कहना है कि एसयूवी वाहन की गति तेज थी और अनियंत्रित होकर दंपति को ठोकर मार दी।

कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद कार पर सवार सभी लोग फरार हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल साहेबपुर कमाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

साहेबपुर कमाल के थाना प्रभारी एन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर पुलिस का स्टीकर चिपका हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि यह वाहन किसी अधिकारी का होगा।

थाना प्रभारी ने कहा कि वाहन किसका है, इसका पता लगाया जा रहा है।

इधर, घटना के बाद आसपास के ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि इस क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन इसे रोकने में नाकाम रहा है। ग्रामीण इस इलाके में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे हैं, जिससे वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें