मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: मधुबनी में चाकूबाजी की घटना में दो की मौत, दो अन्य घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: मधुबनी में चाकूबाजी की घटना में दो की मौत, दो अन्य घायल

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक शख्स द्वारा अंधाधुंध चाकूबाजी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस अब घटना की जांच कर रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना नगर थाना क्षेत्र के लहेरियागंज मुसहरी दलित टोला में हुई।

आरोप है कि नशे की हालत में बदमाश ने दलित टोला के लोगों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिसमें रविवार की देर रात दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति नशे की हालत में रविवार की रात करीब 11 बजे दलित मोहल्ला पहुंचा और ताबड़तोड़ चाकू से हमला करने लगा। जो लोग बचाने भी आए, उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी चार लोगों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के क्रम में देर रात दो लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान दीपक सदाय (15) और रामबाबू सदाय (20) के रूप में की गई है, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने दावा किया है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें