मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: पुलिस मुठभेड़ में कपूर झा गिरोह के तीन शूटर घायल, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: पुलिस मुठभेड़ में कपूर झा गिरोह के तीन शूटर घायल, गिरफ्तार

सीतामढ़ी। बिहार में पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। इस दौरान आपराधिक गिरोह के साथ पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में आपराधिक गिरोह के सदस्यों के साथ हुई मुठभेड़ में गिरोह के तीन सदस्यों को गोली लगी है।

घायल अवस्था में इन तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सीतामढ़ी जिले को अशांत करने वाले कुख्यात कपूर झा गैंग के तीन शूटरों, राहुल झा, दीपक ठाकुर और लोहा सिंह को एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने इनसे पूछताछ की, तब इन्होंने स्वीकार किया कि घटना में जिस हथियार का उपयोग किया था, उसे उन्होंने बाजपट्टी थाना क्षेत्र के संडवारा स्थित डोरा पुल के पास छिपा रखा है।

इसके बाद पुलिस टीम इन आरोपियों को उनके बताए स्थान पर हथियार बरामदगी के लिए लेकर गई। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर तीनों बदमाशों ने अपने छिपाए गए हथियारों से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

बताया गया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीनों अपराधी गोली लगने से घायल हो गए। घायल हुए अपराधियों को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गई।

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने दो लोडेड अवैध पिस्टल बरामद की हैं। इस मामले में आगे की विधि सम्मत कार्रवाई जारी है।

इससे पहले भी हाल के दिनों में कई इलाकों में पुलिस मुठभेड़ में अपराधियों के घायल होने की घटनाएं घटी हैं। उल्लेखनीय है कि विपक्ष बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सरकार को घेरता रहा है। विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव आपराधिक घटनाओं की बुलेटिन जारी कर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधते रहे हैं। सत्ता पक्ष हालांकि कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बताता रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें