मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: अंगीठी के धुएं में दम घुटने से बुजुर्ग महिला समेत तीन की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: अंगीठी के धुएं में दम घुटने से बुजुर्ग महिला समेत तीन की मौत

गया। बिहार के गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोना एक परिवार को भारी पड़ गया। रात को दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना जिले के वजीरगंज थाना अंतर्गत कुर्किहार स्थित गांव की है, जहां एक कमरे में सोए तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में दो मासूम बच्चे और एक महिला शामिल है।

बताया जाता है कि ठंड से बचने के लिए गांगो मांझी की पत्नी मीना देवी (60) ने अपने नाती सुजीत कुमार (3) और नातिन अंशु कुमारी (5) के साथ घर के एक कमरे में मंगलवार को अंगीठी जलाकर सो गई।

कमरे का दरवाजा और खिड़की बंद थी, जिस कारण धुआं कमरे में फैल गया। दम घुटने से तीनों की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार कमरे में धुआं भर गया था। देर रात काम को लेकर दरवाजा खोला तो तीनों बेसुध हालत में थे।

आशंका होने पर तीनों को उठाने की कोशिश की गई, लेकिन जब कोई हलचल नहीं हुई तो तीनों को लेकर स्थानीय अस्पताल में पहुंचे। चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

वजीरगंज के थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया तीनों की मौत का कारण अंगीठी के धुएं से दम घुटना बताया जा रहा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

फिलहाल तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने बंद कमरे में अंगीठी या फिर हीटर का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। कमरे की खिड़की खोलकर रखें। अगर कमरे में धुआं फैल जाए और घबराहट हो तो उठकर बाहर निकलें। कमरे का दरवाजा और खिड़की खोल दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें