मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : रोहतास में ट्रक और ऑटो की टक्कर में तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : रोहतास में ट्रक और ऑटो की टक्कर में तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

सासाराम। बिहार के रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक और ऑटो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा तिलौथू-डेहरी मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट हुआ।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक डेहरी की ओर जा रहा था और ओवरलोडेड होने के कारण तिलौथू पेट्रोल पंप के पास वाहन से ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और उसने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई और लोगों की मदद से सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों के अनुसार, घायल की हालत नाजुक है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जाते हैं। मृतकों की पहचान चितरंजन यादव उर्फ अंशु, सोनाक्षी कुमारी (10) और आयुष कुमार (8) के रूप में की गई है। सभी औरंगाबाद जिले के नबीनगर के रहने वाले थे।

नवरात्रि के सप्तमी के दिन हुए इस हादसे के बाद मृतकों के घर पर दशहरा की खुशी मातम में बदल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसर गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें