मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : बस और ऑटो की टक्कर में तीन की मौत, पांच से अधिक लोग घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : बस और ऑटो की टक्कर में तीन की मौत, पांच से अधिक लोग घायल

हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले के करताहां थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ऑटो-रिक्शा और बस की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है।

पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना लालगंज-हाजीपुर रोड स्थित धनुषी गांव के पास हुई जब यात्रियों को लेकर जा रहा ऑटो-रिक्शा विपरीत दिशा से आ रही एक बस से टकरा गया।

इस घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हाजीपुर के लालगंज एसएच 74 पर बस और ऑटो में सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि पांच से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल राहत और बचाव कार्य में जुट गई। बताया गया कि एक ऑटो-रिक्शा यात्रियों को लेकर हाजीपुर से लालगंज की ओर जा रही थी।

ऑटो जैसे ही धनुषी गांव के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रही एक बस से सीधी टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

इधर, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाजीपुर-लालगंज पथ को जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने इन ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने घटनास्थल से बस को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें