मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: मेला देखकर लौट रहे तीन दोस्तों की कार दुर्घटना में मौत, चौथे की खोज जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: मेला देखकर लौट रहे तीन दोस्तों की कार दुर्घटना में मौत, चौथे की खोज जारी

मधेपुरा। बिहार के मधेपुरा जिले के अरार थाना क्षेत्र में एक कार दुर्घटना में तीन दोस्तों की मौत हो गई। सभी दोस्त एक कार से मेला देखकर वापस लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार की देर रात 12 बजे के बाद अरार पुल की है।

बताया जाता है कि राम नवमी के मौके पर गवालपारा में मेला का आयोजन किया गया था।

मधेपुरा से चार दोस्त देर शाम गवालपारा मेला देखने गए थे और रात को एक कार से वापस लौट रहे थे। बताया गया कि जब कार अरार पुल के समीप पहुंची, तो चालक का कार पर से नियंत्रण हट गया और कार अनियंत्रित होकर एक पोल तोड़ते हुए सुरसर नदी में जा गिरी। इस घटना में तीन दोस्तों की मौत हो गई।

कहा जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे, लेकिन अब तक एक व्यक्ति का पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ की टीम चौथे युवक की तलाश में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थानीय नागरिकों की मदद से सभी शवों को बाहर निकाला।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मृतकों की पहचान मधेपुरा स्टेशन चौक वार्ड 23 निवासी घनश्याम कुमार (28), सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा निवासी अंकित कुमार (26), सौर बाजार थाना क्षेत्र के वसंत कुमार (23) के रूप में हुई है। कार को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि सभी युवक अच्छे दोस्त थे और साथ में मेला देखने गए थे। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें