मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: नीतीश कुमार के साथ लालू यादव को भी मिले भारत रत्न, तेजप्रताप यादव ने रखी मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: नीतीश कुमार के साथ लालू यादव को भी मिले भारत रत्न, तेजप्रताप यादव ने रखी मांग

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग को लेकर जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसके बाद बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव को भी भारत रत्न देने की मांग की है।

बिहार के पूर्व मंत्री और लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि राजद अध्यक्ष लालू यादव को भी भारत रत्न मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, "जैसा कहा जाता है कि हमारे पिता लालू यादव और नीतीश कुमार भाई-भाई की तरह रहे हैं। ऐसे में दोनों भाइयों को भारत रत्न मिलना चाहिए। जनशक्ति जनता दल की मांग है कि लालू यादव को भी भारत रत्न मिलना चाहिए।

दरअसल, जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का सर्वोच्च सम्मान देने की मांग की। केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा कि समाजवादी आंदोलन के बचे अनमोल रत्न नीतीश कुमार 'भारत रत्न' के योग्य हैं।

उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाए।

केसी त्यागी ने पत्र में लिखा, "30 मार्च 2024 हमारे पुरखों के सम्मान का दिन है। आपके प्रयासों से उन्हें 'भारत रत्न' के सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत किया गया था। स्व. चौधरी चरण सिंह एवं स्व. कर्पूरी ठाकुर द्वारा किए गए जनहित एवं कृषक, हाशिए पर गए लोगों को संगठित कर उन्हें सम्मान दिलाने का सार्थक प्रयास किया गया था।

पत्र में आगे लिखा है, "आपके इन्हीं प्रयासों से अभिभूत होकर निवेदन है कि समाजवादी आंदोलन के बचे अनमोल रत्न नीतीश कुमार भी इस सम्मान के योग्य हैं। पहले भी जीवित रहते हुए कई नायकों को यह सम्मान मिल चुका है। करोड़ों जनमानस की ओर से आपसे आशा एवं निवेदन है कि प्रिय नेता नीतीश कुमार को इस सम्मान से नवाजा जाए, ताकि इतिहास आपके प्रयासों को देर तक सराहे।

हालांकि, जदयू ने केसी त्यागी के इस बयान से दूरी बना ली। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने केसी त्यागी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा कि केसी त्यागी के हाल के कई बयान सामने आए हैं, लेकिन ये पार्टी की आधिकारिक सोच या नीति को नहीं दर्शाते। केसी त्यागी के बयान पूरी तरह से निजी हैं और इन्हें पार्टी के रुख के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें