मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : पटना में बेटे ने गले में फंदा लगाकर की खुदकुशी, मां को आया हार्ट अटैक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : पटना में बेटे ने गले में फंदा लगाकर की खुदकुशी, मां को आया हार्ट अटैक

पटना। बिहार के पटना जिले के गर्दनीबाग इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जो लोगों को झकझोर कर रख दिया। दमड़िया इलाके में अपने पुत्र की मौत को सहन नहीं कर सकी महिला और हार्ट अटैक से उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, गर्दनीबाग थाना इलाके के दमड़िया में शक्रवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उसके फंदे से झूलता देख उसकी मां इस घटना को सहन नहीं कर सकी और वहीं रोते-बिलखते हार्ट अटैक से दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि छोटू मियां पटना के एक होटल में काम करता था और उसे नशे की लत थी। इसको लेकर घर में आए दिन तनाव और कलह का माहौल बना रहता था। परिवार का बड़ा बेटा मोहम्मद वाजिद अपने भाई की इस आदत और घर की बिगड़ती स्थिति को लेकर गहरे तनाव में रहता था।

बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात इसी मानसिक दबाव में आकर मोहम्मद वाजिद ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान जब मां शाहनाज ने बेटे को फंदे से झूलता देखा तो वह बेसुध हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब सुध में आईं तो बेटे के शव से लिपटकर रोने लगीं और उसी दौरान उसे तेज हार्ट अटैक आ गया।

लोगों ने आनन-फानन में दोनों को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले वाले भी स्तब्ध हैं। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। इधर, स्थानीय लोग इस घटना के पीछे नशे की लत को ही कारण बता रहे हैं। लोगों का कहना है नशे की लत के कारण एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। इस घटना के बाद छोटू मियां भी बिलख रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें