मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: किशोरियों से गलत काम कराने के आरोप में छह आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार, 16 नाबालिग मुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: किशोरियों से गलत काम कराने के आरोप में छह आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार, 16 नाबालिग मुक्त

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिल रही शिकायतों पर पुलिस ने विभिन्न आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी कर 16 नाबालिग लड़कियों को इनके चंगुल से मुक्त कराया।

इस दौरान क्लासिक डांस के नाम पर अश्लील डांस और अनैतिक कार्य कराये जाने के आरोप में छह आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि लोगों की मिल रही शिकायतों के आधार पर विभिन्न थानाक्षेत्रों में समकालीन अभियान चलाकर अधिक से अधिक संख्या में मानव व्यापार, बाल श्रम, रेड लाइट एरिया एवं ऑर्केस्ट्रा ग्रुप से पीड़ित, पीड़िताओं की मुक्ति, पुनर्वास एवं मानव तस्करी के उन्मूलन के लिए छापेमारी की गई, जिसमें 16 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया।

पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि ढाका थानाक्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया, वहीं पचपकडी थानाक्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियां एवं पताही थानाक्षेत्र से 12 नाबालिग लड़कियों यानी कुल 16 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। इस मामले में छह आर्केस्टा संचालकों को गिरफ्तार किया गया।

इस संदर्भ में संबंधित थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

बताया गया कि मुक्त अधिकांश लड़कियों का आरोप है कि उन्हें काम के नाम पर बुलाया गया था और उनसे क्लासिक डांस के नाम पर अश्लील डांस और अनैतिक कार्य कराया जाता है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मुक्त लड़कियां बिहार के अलावा अन्य राज्यों की भी बताई जा रही हैं। गिरफ्तार आर्केस्ट्रा संचालकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि अन्य आर्केस्ट्रा संचालकों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर अन्य क्षेत्रों से भी ऐसी शिकायतें मिलेंगी तो आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें