मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के सीतामढ़ी में उदयपुर जैसा मामला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पुलिस ने कहा- आपसी विवाद

पटना/सीतामढ़ी। राजस्थान के उदयपुर जैसा ही मामला बिहार में सीतामढ़ी के नानपुर से सामने आया है। अंकित झा नाम का युवक मोबाइल पर नूपुर शर्मा का वीडियो देख रहा था।इसी दौरान चार बदमाशों ने उसके शरीर पर चाकू से छह बार वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे दरभंगा के डीएमसीएच अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपित अभी फरार हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक जिले में नानपुर के बहेरा गांव निवासी अंकित झा है। अंकित के पिता मनोज झा ने बताया कि उनका बेटा पानी की दुकान पर पान खाने के लिए गया था। दुकान के बगल में खड़ा होकर वह अपने मोबाइल पर नूपुर शर्मा का वीडियो देख रहा था। इसी दौरान मोहम्मद बिलाल अपने साथियों के साथ आया। वह अंकित के नूपुर का वीडियो देखने पर गुस्सा हो गया।इसके बाद आरोपित ने अंकित के चेहरे पर सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर आरोपितों ने चाकू से हमला कर दिया। अंकित के शरीर पर चाकू से छह वार किए गए हैं। पुलिस ने एफआईआर में नूपुर शर्मा का नाम हटा दिया है। अंकित के पिता ने हमलावरों की गिरफ्तारी के अलावा सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने पांच लोगों को बनाया आरोपितघटना के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने नानपुर गांव के गौरा निवासी मों बिलाल और मो. निहाल सहित पांच लोगों को आरोपी बनाया है। घटना के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों की भीड़ के बीच जख्मी युवक नजर आ रहा है। घटनास्थल पर खड़े लोग चाकू मारने की बात कह रहे हैं। वीडियो में एक युवक बाइक लेकर निकलने की कोशिश करता दिख रहा है, जिसे वहां मौजूद लोगों ने जबरदस्ती रोक रखा है।पूरे प्रकरण पर पुपरी डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पान दुकान पर दो दोस्त पान खा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पान की दुकान पर भांग भी बेची जा रही थी। इसी बीच चाकूबाजी शुरू हो गई। मामले में नूपुर शर्मा के कनेक्शन से साफ इनकार करते हुए डीएसपी ने कहा कि यह दो दोस्तों के बीच का झगड़ा है। जख्मी युवक खतरे से बाहर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें