मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में सुचारु रूप से चल रही एसआईआर प्रक्रिया, चुनाव आयोग ने भ्रामक बयानों से सतर्क रहने की दी सलाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि बिहार में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया 24 जून को जारी निर्देशों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। आयोग ने दोहराया है कि प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार के निर्देशों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।आयोग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 1 अगस्त को जारी होने वाले मसौदा निर्वाचक नामावली में केवल उन मतदाताओं के नाम शामिल किए जाएंगे जिनके नामांकन फॉर्म 25 जुलाई से पहले प्राप्त हो चुके होंगे। मतदाता आवश्यक दस्तावेज 25 जुलाई तक कभी भी जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, दस्तावेज़ आपत्तियों और दावों की अवधि के दौरान भी प्रस्तुत किए जा सकते हैं। आयोग ने आम जनता को आगाह करते हुए कहा कि कुछ लोग 24 जून के आदेश को बिना पढ़े अथवा जानबूझकर ग़लत व्याख्या कर भ्रम फैला रहे हैं। ऐसे लोगों के भ्रामक और ग़लत बयानों पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है। आयोग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें और भ्रमित न हों।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें