मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को राहत, मकान कब्जाने के मामले में अदालत ने दी जमानत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को राहत, मकान कब्जाने के मामले में अदालत ने दी जमानत

पटना। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को गर्दनीबाग के एक मामले में अदालत से राहत मिली है। अदालत ने मंगलवार को उन्हें 31 साल पुराने इस मामले में जमानत दे दी।

सांसद पप्पू यादव के वकील शिवनन्दन भारती ने कहा कि अदालत ने गर्दनीबाग के 552/95 के मामले में सुनवाई करते हुए जमानत दे दी। न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही वे जेल से बाहर आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बुद्धा कॉलोनी थाना के एक मामले में 11 फरवरी को सुनवाई होगी।

बता दें कि पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात उनके पटना के मंदिरी स्थित घर से हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच गिरफ्तार किया गया था।

बताया गया कि यह कार्रवाई सुनवाई प्रक्रिया के दौरान बार-बार गैरमौजूद रहने के कारण अदालत द्वारा जारी संपत्ति अटैचमेंट वारंट के बाद की गई। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर आईजीआईएमएस लेकर गई थी और उसके अगले दिन उन्हें पीएमसीएच में शिफ्ट किया गया था।

आवास से उन्हें बाहर लाते समय समर्थकों और पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई। गिरफ्तारी में बाधा और सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने के मामले में शनिवार को बुद्धा कॉलोनी में सांसद को नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी की गई थी।

इसी मामले के कारण सांसद अभी न्यायिक हिरासत से बाहर नहीं आ पाएंगे।

बता दें कि गर्दनीबाग का मामला 1995 में गर्दनीबाग पुलिस स्टेशन में दर्ज धोखाधड़ी विवाद से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, घर के मालिक ने आरोप लगाया कि सांसद ने धोखे से उनकी संपत्ति अपने ऑफिस चलाने के लिए ले ली थी। शिकायतकर्ता विनोद बिहारी लाल ने दावा किया कि उनका घर धोखे से किराए पर लिया गया और बाद में उसे सांसद के ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल किया गया, एक ऐसा तथ्य जिसे उन्होंने आरोप लगाया कि समझौते के समय छिपाया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें