मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: मोकामा के विधायक अनंत सिंह को राहत, अदालत ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: मोकामा के विधायक अनंत सिंह को राहत, अदालत ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

गोपालगंज। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह को एक अदालत ने सोमवार को बड़ी राहत दी है। गोपालगंज की एक अदालत ने अश्लील नृत्य और हथियार लहराने वाले एक मामले में फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। वायरल वीडियो में हथियार लहराने से संबंधित एक मामले में गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। इस सुनवाई के बाद अदालत ने अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर तत्काल रोक लगा दी है।

वहीं, अग्रिम जमानत का फैसला कोर्ट ने सुरक्षित रखा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 30 मई को होनी है। पटना हाईकोर्ट से पहुंचे अधिवक्ता कुमार हर्षवर्धन ने विधायक अनंत सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर बहस की और विधायक को निर्दोष बताते हुए अग्रिम जमानत देने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की अपील की।

एमपी-एमएलए कोर्ट ने विधायक की तत्काल गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए फैसले को सुरक्षित रख लिया है और 30 मई को अगली सुनवाई की तिथि मुकर्रर कर दी है।

बता दें कि मीरगंज थाने के सेमरांव गांव में बीते 2-3 मई को अनंत सिंह यहां गुंजन सिंह के घर पर आयोजित जनेऊ कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे, जहां समर्थकों के हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ था। मीरगंज पुलिस ने इसी मामले में विधायक अनंत सिंह, भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत 9 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। इसे लेकर राजनीति भी खूब हुई थी।

सोशल मीडिया पर इस समारोह का एक वीडियो वायरल हुआ था।

इस मामले में गोपालगंज पुलिस ने हथियारों की बैलिस्टिक जांच के लिए विधायक को 15 मई तक उपस्थित होकर हथियारों की जांच कराने के लिए नोटिस दिया था, जिसमें विधायक और उनके समर्थक हथियार और उसके लाइसेंस के साथ उपस्थित नहीं हो सके। इसके बाद पुलिस ने दो नए धाराओं को एफआईआर में जोड़ने के लिए अदालत में अर्जी दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें