मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: जदयू विधायक पप्पू पांडेय की तलाश में पुलिस की छापेमारी, जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: जदयू विधायक पप्पू पांडेय की तलाश में पुलिस की छापेमारी, जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप

गोपालगंज। बिहार में एक ओर भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार के गठन को लेकर सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं , वहीं सत्ताधारी जदयू के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

गोपालगंज के कुचायकोट से विधायक पप्पू पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय और उनके एक नजदीकी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार तिवारी खुद इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

बताया गया कि बड़ी संख्या में पुलिस सोमवार को विधायक के पैतृक गांव तुलसिया में छापेमारी कर रही है।

इधर, विधायक और उनके भाई पुलिस की दबिश की सूचना के बाद भूमिगत बताए जा रहे हैं। दरअसल, यह पूरा मामला जमीन से जुड़ा है। गोपालगंज पुलिस ने कुचायकोट विधानसभा के विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय और उनके करीबी राहुल तिवारी के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट ले लिया है।

पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के अनुसार विधायक और उनके भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में भू-माफियाओं द्वारा जमीन कब्जाने और उन्हें संरक्षण देने के आरोप में विधायक के विरुद्ध एक मामला दर्ज कराया गया है।

बता दें कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन कब्जाने के आरोप में मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार राय ने एक अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इसमें जमीन कब्जाने के लिए फायरिंग करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने भू-माफिया सिवान के रहने वाले भोला पांडेय समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी मामले में विधायक और उनके भाई पर साजिशकर्ता के आरोप में अभियुक्त बनाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें