मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: थावे दुर्गा मंदिर से चोरी करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा, सोने के मुकुट के कई हिस्से बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: थावे दुर्गा मंदिर से चोरी करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा, सोने के मुकुट के कई हिस्से बरामद

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित थावे मंदिर से हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। शनिवार को आरोपी को पकड़ने की कोशिश में मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के बाद आरोपी को गोली लगी और वह घायल हो गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से मां के चोरी हुए सोने के मुकुट के कई टुकड़े बरामद कर लिए।

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने थावे थाना क्षेत्र के रिकी टोला के पास छापेमारी की। इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी इजमामूल आलम के पैर में गोली लगी।

उन्होंने बताया कि मौके से मां के मुकुट के कुछ हिस्से और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पूरी गैंग और आभूषणों की जानकारी दी। उन्होंने आगे कहा कि चोरी की घटना का जो सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा था, उसमें भी आलम नजर आ रहा है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा। इस कार्रवाई में आरोपी आलम के पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी मोतिहारी क्षेत्र का रहने वाला है और फिलहाल भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में रह रहा था। मौके से मां थावे भवानी के मुकुट के कुछ महत्वपूर्ण हिस्से, घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में पूरी जानकारी पुलिस को साझा की है।

आभूषण किसे दिए गए और बाकी बचे जेवरात किसके पास हैं, इसकी पूरी जानकारी उसने पुलिस को दी है। उन्होंने आगे कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले के सफल उद्भेदन का भरोसा दिलाया है।

इससे पहले, पुलिस ने इस मामले में यूपी के गाजीपुर के रहने वाले दीपक राय को गिरफ्तार किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें