मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: नवादा के डीएम ने हिट एंड रन मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: नवादा के डीएम ने हिट एंड रन मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

नवादा। बिहार के नवादा जिले में सोमवार को जिलाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट की पहचान, सुधारात्मक उपायों, हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान और सार्वजनिक परिवहन के संचालन से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस (आईआरएडी) पोर्टल के अनुसार वर्ष 2022 से 2025 तक हिट एंड रन मामलों की कुल संख्या 300 बताई गई, जिसमें 175 मामलों में आवेदन कार्रवाई के लिए आगे बढ़ाए जा चुके हैं, जबकि 125 मामले लंबित हैं। वहीं नॉन हिट एंड रन मामलों में कुल 569 मामलों में से 291 आवेदन आगे बढ़ाए गए हैं, जबकि शेष 278 मामले लंबित हैं।

जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने जिला परिवहन पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) को निर्देश दिया कि हिट एंड रन तथा नॉन हिट एंड रन के सभी लंबित मामलों की थाना-वार समीक्षा सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक थानाध्यक्ष से वीकली प्रोग्रेस रिपोर्ट प्राप्त कर मामलों का जल्दी निपटारा कराया जाए।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में व्यापक जन-जागरूकता और प्रवर्तन अभियान चलाया जाएगा। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिया कि “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” की व्यवस्था को जिले में सख्ती से लागू किया जाए।

उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी पेट्रोल पंपों की नियमित एवं औचक जांच की जाए।

नियमों का उल्लंघन करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

नवादा शहरी क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या को देखते हुए अवैध रूप से संचालित टोटो वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाने तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाकर चालान की कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि अधिकाधिक लोग यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक हो सकें।

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाने के लिए नई रणनीतियों को अपनाने तथा सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), अवर परिवहन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें