मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के मुजफ्फरपुर से पाकिस्तानी संगठनों से जुड़ा युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना,। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से पाकिस्तानी संगठन से जुड़े

मोहम्मद अली को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। इसे सूरत की स्पेशल ब्रांच की

टीम ने चक अब्दुल्ला गांव से गिरफ्तार किया। मोहम्मद अली की गिरफ्तारी उसके

मामा के घर से हुई। इसके बाद सूरत पुलिस ने मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर

मुजफ्फरपुर कोर्ट में आज पेश किया। कोर्ट का आदेश मिलने के बाद पुलिस

मोहम्मद अली को सूरत लेकर जायेगी।

बताया गया है कि इसी मोहम्मद अली

ने भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा और उमेश्वर राणा को हत्या की धमकी थी।

मोहम्मद अली लगातार पाकिस्तानी संगठनों के संपर्क में था। मोहम्मद अली पर

कई हिंदू नेताओं को जान से मारने की धमकी और साजिश रचने का आरोप है। इसका

नेटवर्क गुजरात के सूरत में रहने वाले एक मौलाना और पाकिस्तान के कट्टरपंथी

सदस्यों से लगातार चल रहा था। पुलिस ने सबसे पहले इसके मोबाइल को जब्त कर

जांच किया, जिससे पता चला कि वो सूरत व पाकिस्तान के सदस्यो सें लगातार

अलग-अलग वाट्सएप चैटिंग और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से कनेक्ट रहता था।

उपदेश

राणा की हत्या की साजिश में मौलाना सोहैल अबु बक्र तिमोल की गिरफ्तारी के

बाद यह मामला खुला है। सोहैल का संबंध पाकिस्तानी आतंकी संगठन से जुड़ने के

बाद गुजरात पुलिस ने इसकी और कड़ियों जोड़ी है। उसने ही शहनाज उर्फ अली को

पाकिस्तानी संगठन के साथ जोड़ा था। गिरफ्तार युवक नेपाल में शहनाज के नाम

से जाना जाता है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें