मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में मालगाड़ी दुर्घटना के बाद हावड़ा–कोलकाता की कई ट्रेनें रिशिड्यूल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार में मालगाड़ी दुर्घटना के बाद हावड़ा–कोलकाता की कई ट्रेनें रिशिड्यूल

हावड़ा/कोलकाता। बिहार में मालगाड़ी के पटरी से उतरने की घटना का असर रेल यातायात पर साफ दिखाई दे रहा है। इस हादसे के चलते हावड़ा और कोलकाता स्टेशन से रवाना होने वाली कई ट्रेनों को पुनर्निर्धारित (रिशिड्यूल) किया गया है, कुछ ट्रेनों को घुमावदार मार्ग से चलाया जा रहा है, जबकि एक लोकल ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।रेलवे सूत्रों के अनुसार, रिशिड्यूल की गई ट्रेनों में,12023 अप हावड़ा–पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस आज 29 दिसंबर को दोपहर 2:05 बजे के बजाय रात 8:00 बजे प्रस्थान करेगी।13019 अप हावड़ा–काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस जो रात 9:45 बजे चलने वाली थी, अब रात एक बजे रवाना होगी।रद्द हुई ट्रेनों में से 63157/63158 जसीडी–वैद्यनाथधाम–जसीडी मेमू को आज के लिए रद्द कर दिया गया है।घुमावदार मार्ग से संचालित ट्रेन -13137 कोलकाता–आजमगढ़ एक्सप्रेस आज आसनसोल–प्रधानखुंटा–धनबाद–गया–किऊल मार्ग से चलेगी। इस दौरान ट्रेन का ठहराव धनबाद और गया स्टेशनों पर होगा।उल्लेखनीय है कि शनिवार देर रात स्टेशन में प्रवेश के दौरान सीमेंट लदी मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे। यह दुर्घटना हावड़ा–पटना–दिल्ली मुख्य रेल लाइन पर शिमुलतला स्टेशन के पास हुई। इसी घटना के कारण रेल परिचालन प्रभावित हुआ है और यात्रियों की असुविधा को देखते हुए समय-सारिणी में बदलाव किया गया है।रेल प्रशासन द्वारा मरम्मत कार्य तेजी से जारी है और यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें