मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव : बिहार में पहले चरण के चार लोकसभा क्षेत्रों में पांच हजार बूथ संवेदनशील

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना,। बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुक्रवार

को जिन चार सीटों पर होगा, सूबे में सर्वाधिक संवेदनशील बूथ इन्हीं लोकसभा

क्षेत्रों में चिह्नित किये गये हैं । इनमें औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई

लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 15 विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथ संवेदनशील

घोषित किये गये हैं ।

इन मतदान केंद्रों की संख्या करीब पांच हजार

है । ऐसे में चुनाव आयोग की तरफ से कुछ जरूरी निर्देश भी जारी किए गए हैं।

निर्वाचन आयोग ने संवेदनशील बूथों पर मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम

चार बजे तक और सामान्य बूथों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक निर्धारित

किया है।

तीन विधानसभा क्षेत्रों के कुल 995 बूथों को

संवेदनशील माना गया है, जहां पर मतदान शाम चार बजे तक ही होगा। इसमें

शेरघाटी विस क्षेत्र के 305 बूथ, बाराचट्टी के 332 बूथ व बोधगया के 358 बूथ

संवेदनशील हैं। गया लोस के शेष सभी विस क्षेत्रों गया टाउन, बेलागंज व

वजीरगंज में मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। जमुई लोस क्षेत्र

की पांच विधानसभा क्षेत्रों के 1659 बूथ संवेदनशील हैं। इसमें सिकंदरा विस

क्षेत्र के 313 बूथ, जमुई के 319 झाझा के 352, चकाई के 335 और तारापुर के

340 बूथ संवेदनशील हैं। इस लोकसभा क्षेत्र के सिर्फ एक विधानसभा शेखपुरा के

बूथ सामान्य हैं। 1941 बूथों में नक्सल प्रभावित 223 बूथ और क्रिटिकल

मतदान केंद्रों की संख्या 502 है

नवादा लोकसभा क्षेत्र के

दो विधानसभा क्षेत्रों के 666 बूथों को संवेदनशील माना गया है। इसमें रजौली

विधानसभा में 333 बूथ और गोविंदपुर विधानसभा के 328 बूथ हैं। नवादा लोकसभा

क्षेत्र के बरबीघा, हिसुआ, नवादा और वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी

बूथ संवेदनशील हैं। उधर, औरंगाबाद लोकसभा के कुटुम्बा विधानसभा के 296 बूथ,

रफीगंज के 367 बूथ, गुरुआ के 337 बूथ, इमामगंज के 344 बूथ और टिकारी के

357 बूथ संवेदनशील हैं। यहां मतदान शाम चार बजे तक ही होगा। केवल औरंगाबाद

लोस क्षेत्र के औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह सात बजे से शाम

छह बजे तक होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें