मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:27 · नई दिल्ली संस्करण

'बिहार के नेताओं ने राहुल गांधी को शीशा दिखाया', कांग्रेस की रिव्यू मीटिंग में हंगामे पर बोले भाजपा नेता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'बिहार के नेताओं ने राहुल गांधी को शीशा दिखाया', कांग्रेस की रिव्यू मीटिंग में हंगामे पर बोले भाजपा नेता

पटना। बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की रिव्यू मीटिंग में हंगामे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि अभी सरेआम पैसों के लेन-देन और टिकट बेचने की बात उठ रही है।

इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है।

भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "कांग्रेस की लीडरशिप और नीतियां विफल हुई हैं। वे सिर्फ 'वोट चोरी' के मुद्दे को उठाते रहे। राहुल गांधी खुद विदेशी एजेंडा को फॉलो कर रहे हैं। अब खुद कांग्रेस कैडर के लोग राहुल गांधी के इस एजेंडे के खिलाफ खड़े हैं।

उन्होंने आगे कहा, "बिहार के नेताओं ने राहुल गांधी को शीशा दिखाया है। इससे कांग्रेस हाईकमान को समझ आना चाहिए कि भविष्य में वहां की लोकल लीडरशिप को विश्वास में लेकर ही काम करें। अभी सरेआम पैसों के लेन-देन और टिकट बेचने की बात उठ रही है। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है।"

कर्नाटक कांग्रेस में अंतर्कलह पर उन्होंने कहा, "राज्य में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच आपसी सिर-फुटव्वल है, लेकिन इसका नुकसान शासन और प्रशासन को हो रहा है।

वहीं, जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कांग्रेस की रिव्यू मीटिंग में हुई हंगामे पर कहा, "एक राजनीतिक दल को निसंदेह हार के बाद मंथन करना चाहिए, क्योंकि इससे कारण सामने आते हैं। लेकिन कांग्रेस की बिहार इकाई को राहुल गांधी की वजह से कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। गैर-जरूरी मुद्दों को उन पर थोपा गया।

जनता से जुड़े सवालों से कांग्रेस दूर चल गई थी।"

उन्होंने कहा, "राज्य इकाई के नेताओं को साहस जुटाना चाहिए और हार के लिए केंद्रीय नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराना चाहिए। वे लोग तभी बिहार में कांग्रेस को ट्रैक पर ला सकते हैं।"

कर्नाटक विवाद पर राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "कांग्रेस की अंतर्कलह के कारण सरकार के पतन की स्थिति बन चुकी है। राहुल गांधी की उदासीनता के कारण जल्द कोई निर्णय होता नहीं दिख रहा है। निस्सेह इससे सरकार पर असर पड़ेगा।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें