मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के लखीसराय में सड़क हादसा, नौ की मौत, पांच की हालत नाजुक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना,

21 फरवरी । बिहार के लखीसराय जिले में रामगढ़ चौक थाना चौक क्षेत्र

के झुलौना गांव के पास आज (बुधवार) सुबह ट्रक और सीएनजी टैंपो की सीधी

टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में घायल पांच लोगों की हालत

नाजुक है। इस टक्कर में टैंपो के परखच्चे उड़ गए । टैंपो में कुल 14 लोग

सवार थे। इनमें से आठ की मौत घटनास्थल पर हो गई । एक व्यक्ति ने इलाज के

दौरान दम तोड़ दिया। घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल से

पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। मृतकों में टैंपो ड्राइवर मनोज कुमार भी

शामिल है।

हताहत मनोज कुमार के बहनोई और प्रत्यक्षदर्शी

अनिल मिस्री घटना का विवरण बताया है। उन्होंने कहा कि मनोज को सूचित किया

गया था कि कुछ लोगो को रिजर्व कर हलसी से लखीसराय लाना है। हलसी से लखीसराय

आने के दौरान झूलौना के पास यह हादसा हो गया। हादसे में 14 लोग जख्मी हो

गए। इनमें आठ लोगों की मौत हो गई । बाकी छह लोगों को सदर अस्पताल में

भर्ती कराया गया। वहां पर एक व्यक्ति की मौत हो गई । गंभीर रूप से घायलों

को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। सभी की स्थिति नाजुक है।

प्रत्यक्षदर्शी अनिल तेतरहाट थाना क्षेत्र के महिसोना गांव निवासी हैं।

नगर

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया की टैंपो पर सवार सभी लोग

हलसी से लखीसराय आ रहे थे । मृतकों के परिजन मुंगेर में रहते हैं। सभी को

सूचित कर दिया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही पता चलेगा कि हलसी से

यह लोग कहां जा रहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें