मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: छात्रा की मौत मामले में पटना एसएसपी से मिले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: छात्रा की मौत मामले में पटना एसएसपी से मिले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर

पटना। बिहार की राजधानी पटना में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ शनिवार को इस मामले को लेकर पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिले।

इस दौरान प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमलोग पीड़ित परिवार से उनके घर जहानाबाद में मिले थे, उसके बाद सरकार ने मामले में संज्ञान लेते हुए एसआईटी का गठन किया है। अब हम लोगों को अपेक्षा है कि एसआईटी मामले की जांच करे और जिनके साथ अन्याय हुआ है, उन्हें न्याय मिले।

उन्होंने कहा कि एसएसपी से मिलने की दो वजहें रही हैं।

पहला, परिवार का मानना है कि जो आईओ इस मामले की जांच कर रहे थे, उस महिला पदाधिकारी के प्रति पीड़ित परिवार का आक्रोश है। ऐसे में वे चाहते हैं कि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो। दूसरा, इस घटना के विरोध में बीते दिनों कारगिल चौक पर पीड़ित के परिजनों और युवाओं ने धरना-प्रदर्शन किया था, जिन पर एफआईआर हुई है। यह बात भी इनके संज्ञान में लाई गई है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार ने भी यह माना कि कुछ गलती हुई है, इस कारण एसआईटी गठित की गई है।

ऐसी स्थिति में जो लोग घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे, उन पर एफआईआर कर कार्रवाई करना उचित नहीं होगा।

उन्‍होंने आगे कहा कि सरकार ने आईजी के नेतृत्व में एसआईटी बनाई है। जांच होने दीजिए। पीड़ित परिवार को कमजोर समझकर दबाया नहीं जा सकता, इसलिए हम उनके साथ खड़े हैं।

बता दें कि पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में बीते दिनों नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा कमरे में बेहोश पाई गई थीं।

गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी बीते रविवार को मृत्यु हो गई। पुलिस ने शुरुआत में इसे आत्महत्या का मामला बताया।

हालांकि, परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके साथ हॉस्टल में यौन उत्पीड़न हुआ और फिर हत्या कर दी गई। छात्रा जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें