मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: मुजफ्फरपुर में सनकी पति ने पत्नी का गला रेतकर हत्या की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: मुजफ्फरपुर में सनकी पति ने पत्नी का गला रेतकर हत्या की

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की नृशंस हत्या कर दी।

बताया गया कि यह घटना मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख गांव की है, जहां आपसी विवाद में सनकी पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या कर दी।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मनियारी थाना के एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि अमरख गांव में महिला की हत्या की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान सुरजी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति पपलेश्वर प्रसाद और उसकी पत्नी के बीच लगातार अनबन रहती थी।

सोमवार की रात भी किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने घर में रखे धारदार हथियार से सुरजी देवी पर हमला कर दिया और उसका गला रेत दिया।

महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मनियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति पपलेश्वर प्रसाद को हिरासत में ले लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।

आरोपी के छोटे भाई शंकर प्रसाद ने बताया कि पति और पत्नी के बीच अनबन की बात स्वीकार की है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह वारदात देर रात हुई है, मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी पास में रहने वाले आरोपी के भाई को हुई। तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें