मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

आईआईटीयन बिहार के नये डीजीपी विनय कुमार से बिहार को है काफी उम्मीद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईआईटीयन बिहार के नये डीजीपी विनय कुमार से बिहार को है काफी उम्मीद

पूर्वी चंपारण।1991 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी विनय कुमार बिहार के डीजीपी बन चुके है। दो साल का उनका कार्यकाल होगा। इसके पूर्व वे बिहार पुलिस भवन निर्माण विभाग में 30 दिसंबर 2021 से डीजी के पद पर तैनात थे। तत्कालीन डीजीपी आर एस भट्टी की केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति होने के बाद से ही उनके डीजीपी बनने का कयास लगाया जा रहा था। हालांकि उस कयास पर विराम तब लग गया था,जब नीतीश सरकार ने 1990 बैच के सीनियर आईपीएस आलोक राज को डीजीपी का प्रभार सौंपा गया।बिहार के नए डीजीपी बने आईपीएस विनय कुमार वैशाली जिला के महुआ थाना क्षेत्र के रामपुरानी गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता स्वर्गीय राम एकबाल शुक्ला प्रतिष्ठित शिक्षक थे। माता-पिता की पांच संतानों में विजय कुमार इकलौते हैं। उनकी चार बहने हैं। गांव में मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने पटना में रहकर इंटर की परीक्षा पास की। इसके बाद आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। यूपीएससी का एग्जाम दिया लेकिन एक साल तक रिजल्ट नहीं आया। इस कारण एक साल बाद विनय कुमार की नौकरी ज्वांइन किये।उनकी शादी पूर्वी चंपारण जिले के शंकर सरैया गांव के किसान परिवार की पुत्री चित्रा सिंह से हुई थी। करीब दो साल पूर्व उनकी पत्नी का देहांत होने के बाद विनय कुमार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। डीजीपी विनय कुमार को एक पुत्र व एक पुत्री है,दोनो आईआईटीयन है।वैशाली के लाल के डीजीपी बनने से लोगों में काफी प्रसन्नता है। उनके गांव में जश्न का माहौल है।ग्रामीणो ने बताया कि वह काफी मृदुल स्वभाव के हैं। हमेशा लोगों की मदद करते रहे हैं। आईपीएस विनय कुमार पूर्वी चंपारण के साथ बिहार के कई जिलों में एसपी, सीनियर एसपी, डीआईजी, आईजी, एडीजी और डीजी के पद तैनात रहे। उनकी पहचान एक कुशल और ईमानदार अधिकारी के रूप में है।लिहाजा उनके डीजीपी बनने से बिहार में लाॅ एंड आर्डर में काफी सुधार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें