मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार चुनाव: पूर्व जदयू विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह के समर्थकों ने सीएम आवास पर विरोध जताया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार चुनाव: पूर्व जदयू विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह के समर्थकों ने सीएम आवास पर विरोध जताया

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया है। भाजपा और जदयू बराबर सीटों पर चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है, लेकिन, जदयू के कई मौजूदा और पूर्व विधायक पार्टी से टिकट कटने की संभावनाओं से नाराज बताए जा रहे हैं।

मंगलवार को जहां एक तरफ गोपाल मंडल ने टिकट कटने की आशंका को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर हंगामा किया।

वहीं, नवीनगर विधानसभा में बाहरी उम्मीदवारों को टिकट देने की संभावनाओं को लेकर पूर्व जदयू विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह के समर्थकों ने मुख्यमंत्री आवास पर विरोध जताया।

नवी नगर विधानसभा के कुछ कार्यकर्ता पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह के समर्थन में सीएम आवास पहुंचे। यहां उन्होंने बाहरी उम्मीदवार को टिकट दिए जाने की संभावनाओं को लेकर विरोध जताया।

जदयू नेता अनिल कुमार यादव ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि हमारे पूर्व विधायक ने जदयू को मजबूत करने का काम किया है, लेकिन इस बार हम लोगों को सुनने में मिला है कि पार्टी उन्हें टिकट नहीं देगी।

उनकी जगह पर किसी बाहरी उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम यहां पर विरोध जताने के लिए आए हैं और बताने आए हैं कि हमारी विधानसभा में पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह को ही टिकट मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व उनकी जगह किसी बाहरी को टिकट देते हैं तो हम सभी कार्यकर्ता इस्तीफा भी दे सकते हैं। जदयू पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बार कई सिटिंग विधायक और पूर्व विधायक जो टिकट की आस लगाए बैठे हैं, उन्हें जोरदार झटका लग सकता है।

जदयू इस बार कुछ नए चेहरों के साथ चुनावी मैदान में जा सकती है।

जहां तक नवी नगर विधानसभा की बात है तो यहां पर साल 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू के उम्मीदवार रहे वीरेंद्र कुमार सिंह को राजद के उम्मीदवार विजय कुमार सिंह से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, 2015 के विधानसभा चुनाव में जदयू उम्मीदवार ने यहां पर जीत हासिल की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें