मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार चुनाव : 'एनडीए की सरकार बनना तय था’, मतगणना में रुझान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार चुनाव : 'एनडीए की सरकार बनना तय था’, मतगणना में रुझान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

गयाजी। बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर आए शुरुआती रुझानों को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दावा किया है कि हम तो पहले दिन से कह रहे थे कि सरकार एनडीए की बनेगी। यह बात तय थी कि बिहार में अगली सरकार एनडीए बनाएगी।

जीतन राम मांझी ने कहा कि शुरुआती रुझान भी अब इस बात को पुख्ता कर रहे हैं।

गयाजी में आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि एनडीए 160 से अधिक सीटों के साथ जीत हासिल करेगा और नीतीश कुमार हमारे मुख्यमंत्री बनेंगे। रूझान में साफ दिख रहा है कि जैसा हमने परिणाम को लेकर कहा था, वैसा ही हो रहा है। नीतीश कुमार अगले पांच साल के लिए बिहार में हमारा नेतृत्व करेंगे और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार फिर बनेगी।

राजद नेता सुनील सिंह के 'अगर चुनाव में धोखाधड़ी हुई तो बिहार दूसरा नेपाल या बांग्लादेश बन जाएगा' वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि डर और धमकी फैलाना उनकी सामान्य आदत है। वे अपने कार्यकाल में जंगलराज चला चुके हैं, बिहार अशोक और भगवान बुद्ध की धरती है, वो बातें नहीं मानी जाएगी जो हिंसा पैदा करें। राजद नेता ने जो कहा है, उन पर कानूनी कार्रवाई हुई है। आगे गड़बड़ी करेंगे तो सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में नीतीश कुमार के नेतृत्व में अच्छी सरकार बनेगी।

जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जीत बिहार के विकास की है, बिहार की जनता की है नीतीश कुमार की है नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की है एनडीए की है। हम पहले दिन से कह रहे थे कि इस चुनाव में हम 2010 से बेहतर प्रदर्शन करेंगे और हम उस ओर बढ़ रहे हैं। इस बार सभी दल साथ मिलकर लड़े, जिसका फायदा हमें हुआ है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा एसआईआर और वोट चोरी का मुद्दा उठाया गया।

भ्रम फैलाने की कोशिश हुई, लेकिन अब उनके पास रोने के सिवा कुछ नहीं है। आत्ममंथन करना चाहिए कि ऐसा क्यों हुआ।

राजद नेता के बिहार को नेपाल बनाने की धमकी पर उन्होंने कहा कि धमकी देने वालों को याद रखना चाहिए कि नेपाल में क्या हुआ था, यह बिहार है, लोकतंत्र और संविधान से यहां कार्य होता है। बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार की जीत की गूंज दूर तक जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें