मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: पटना में बच्चे का सिर कटा शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: पटना में बच्चे का सिर कटा शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

पटना। बिहार की राजधानी पटना के नदी थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने एक बच्चे का शव बरामद किया है। बच्चे का शव बरामद होने के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। शव को देखने के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि तेज धारदार हथियार से हत्या कर शव को फेंक दिया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पटना के नदी इलाके के कच्ची दरगाह के पास बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है। शव को लेकर पुलिस सभी से जांच-पड़ताल कर रही है। पटना (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि कच्ची दरगाह व्यस्तम इलाका है। यहां पर दो से तीन महीने के बच्चे का शव बरामद किया गया है। धड़ से सिर अलग किया हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले को लेकर नदी थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है। आसपास के थानों को भी इसकी सूचना दी गई है।

प्रयास है कि हाल में गायब हुए बच्चों के अभिभावकों को भी इसकी सूचना दी जा रही है कि वे शव को देख लें। उन्होंने बताया कि फतुहा अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक -एक के नेतृत्व में इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है, जो इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इधर, इलाके के लोग नरबलि की आशंका से सहमे हुए हैं। जिस जगह पर बच्चे का सिर मिला है, पुलिस उस जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालने में जुटी है ताकि कोई सुराग मिल सके। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें