मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी के शासन में बिहार को मिला दूसरा एम्स : मुख्यमंत्री नीतीश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी के शासन में बिहार को मिला दूसरा एम्स : मुख्यमंत्री नीतीश

दरभंगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार के दरभंगा में पटना के बाद दूसरे एम्स की आधारशिला रखी। यह दरभंगा के शोभन में बनेगा। इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के शासन में 2015 में बिहार में दूसरे एम्स का निर्णय लिया गया था। अब इसका निर्माण हो रहा है। इससे काफी खुशी हो रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महत्वपूर्ण दिन है। दरभंगा एम्स का शिलान्यास पीएम मोदी कर रहे हैं। इससे बिहार के लोगों को अच्छी चिकित्सा सुविधा मिलेगी। वर्ष 2003 में तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में पहली बार पटना में एम्स के निर्माण का फैसला लिया गया था। पटना में एम्स बना और काफी लोग इलाज कराने यहां आते हैं। दूसरी बार पीएम नरेन्द्र मोदी के शासन में 2015 में भी बिहार में दूसरे एम्स का निर्णय लिया गया था। तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली से हम जाकर मिले थे। इसके बाद अब इसका निर्माण हो रहा है।नीतीश ने कहा कि पहले दरभंगा मेडिकल कॉलेज को एम्स में तब्दील करने की बात कही गई थी लेकिन उसमें थोड़ी दिक्कत आई थी। फिर शोभन में एम्स बनाने का प्रस्ताव दिया गया। इसे अब स्वीकार कर लिया गया है। राज्य सरकार इस तक पहुंच बनाने के लिए रास्ता चौड़ा करने जा रही है। डीएमसीएच में एम्स बनाना संभव नहीं था। नई जगह एम्स बनने से दरभंगा से विस्तार होगा।उल्लेखनीय है कि एम्स के साथ प्रधानमंत्री ने कुल 12 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके अलावा 398 करोड़ की लागत से बनने वाली दरभंगा बाईपास रेल लाइन का भी वर्चुअली उद्घाटन किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें