मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : हरतालिका तीज पर सीएम नीतीश कुमार ने दीं राज्यवासियों को शुभकामनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : हरतालिका तीज पर सीएम नीतीश कुमार ने दीं राज्यवासियों को शुभकामनाएं

पटना। हरतालिका तीज हिंदू संस्कृति में महिलाओं के लिए समर्पित एक पावन और शुभ पर्व है, जो विशेष रूप से सुहाग, समर्पण और आध्यात्मिक साधना का प्रतीक है। देश के कई हिस्सों में हरतालिका तीज का पर्व मनाया जा रहा है। खासतौर पर बिहार और पूर्वांचल में हरतालिका तीज पर व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "हरतालिका तीज के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं। इस अवसर पर राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना है।"

इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा है, "सभी माताओं-बहनों को सौभाग्य और त्‍याग के प्रतीक पर्व हरतालिका तीज की हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं। भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से आपके जीवन में सुख-समृद्धि व वैभव आए।"

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी बिहार के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा है, "अखंड सौभाग्य के पावन पर्व हरतालिका तीज की प्रदेश और देश की सभी माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माता गौरी और भगवान शंकर की कृपा से हर घर-आंगन में सुख, समृद्धि और खुशहाली हो। आपके जीवन का हर क्षण आनंदमय हो, आपकी समस्त मनोकामनाएं पूरी हों, यही कामना करता हूं।"

हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से माता पार्वती और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है और वैवाहिक जीवन की कठिनाइयां दूर होती हैं। पंचांग के अनुसार, यह व्रत हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें