मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : चिराग पासवान का छलका दर्द, कहा- 'हनुमान' का ऐसा हाल देख खामोश नहीं रहेंगे 'राम'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लोक जनशक्ति पार्टी के दो गुटों में बंटने के बाद से चिराग पासवान और चाचा पशुपति कुमार पारस के बीच लगातार तनातनी जारी है। दोनों नेता एक दूसरे पर विश्वासघात का आरोप लगा रहे हैं। वहीं इस बीच अब चिराग पासवान मीडिया के सामने खुलकर बयान दे रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए साक्षात्कार के दौरान चिराग ने एक बार फिर अपना दर्द साझा किया।

चिराग ने इस दौरान कहा कि मेरे परिवार के लोगों ने ही मेरी पार्टी को तोड़ने का काम किया है, फिलहाल मुझे अपनी पार्टी को शून्य से उस मुकाम पर लेकर जाना है जहां पापा पार्टी को हमेशा लेकर जाना चाहते थे। मैंने शुरू से स्पष्ट किया कि मेरा गठबंधन भारतीय जनता पार्टी के साथ हुआ और मैं आज तक भाजपा के साथ खड़ा हूं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के हर नीतिगत फैसले का मैंने समर्थन किया जबकि नीतीश जी ने इनके हर फैसले का विरोध किया। अब ये फैसला भाजपा को लेना है कि वो आने वाले समय में मेरा साथ देते हैं या नीतीश जी का।

राम हनुमान का वध होते खामोशी से नहीं देख सकते

मैंने हनुमान की तरह प्रधानमंत्री जी का हर मुश्किल दौर में साथ दिया, आज जब हनुमान का राजनीतिक वध करने का प्रयास किया जा रहा है, मैं ये विश्वास करता हूं कि ऐसे में राम खामोशी से नहीं देखेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी उम्मीद कायम है, आज नहीं तो कल प्रधानमंत्री जी का संरक्षण मुझे जरूर मिलेगा। हालांकि भाजपा के कई नेताओं की चुप्पी जरूर मुझे दुखी करती है।

तेजस्वी मेरा छोटा भाई : चिराग

मेरे पिता और लालू जी हमेशा करीबी दोस्त रहे हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव और मैं बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं, हमारी गहरी दोस्ती है, वह मेरा छोटा भाई है। जब बिहार में चुनाव का समय आएगा तब पार्टी गठबंधन पर अंतिम फैसला लेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें