मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

रांची से अयोध्या जा रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, आठ घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना/डेहरी

आन सोन,। बिहार में रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना

क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली मुहल्ला के पास शनिवार सुबह सात बजे

रांची से अयोध्या जा रही पर्यटक बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी,

जिससे एक की मौत हो गई जबकि आठ घायल हो गए।

पांच घायलों का

इलाज स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल तीन

यात्रियों को सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। यात्रियों के अनुसार

रांची से अयोध्या दर्शन को जा रही पर्यटक बस (जेएच 01 बीए 1730) चार बजे

सुबह खराब हो गयी, जिसकी मरम्मत लगभग सात बजे हो गई। प्रस्थान करने को

यात्री बस पर सवार हो रहे थे। इस बीच अनियंत्रित ट्रक (जेएच 2 एजी 6422) के

चालक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बस के आगे खड़े लोगों में एक

की मौत हो गई जबकि आठ यात्री घायल हो गए।

मृतक 70 वर्षीय

खेदन भगत झारखंड के रांची जिले के ठाकुर गांव के निवासी थे। सूचना पर

पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घायलों

में तीन बाणेश्वर साव (70) आमतांड, थाना रातु, लक्षुमण उरांव (30) ग्राम

सहरूल, रांची व अलख निरंजन (28) ग्राम निमी, थाना शेखपुर सराय जिला शेखपुरा

को सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है। अन्य पांच घायलों का इलाज स्थानीय

अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। इनमें कुंती देवी, हाराटांड़ थाना डोरंडा

रांची, अनीता देवी, राजेश साहू, सरिता देवी तीनो ग्राम हरमू थाना रांची,

मालती देवी ग्राम चुटिया रांची हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें