मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: चार दिनों से लापता युवक का शव बरामद, प्रेम त्रिकोण में युवक की हत्या की आशंका, महिला सहित तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: चार दिनों से लापता युवक का शव बरामद, प्रेम त्रिकोण में युवक की हत्या की आशंका, महिला सहित तीन गिरफ्तार

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की नृशंस तरीके से हत्या कर शव को फेंक देने का एक मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए कहा कि प्रेम त्रिकोण में युवक की हत्या की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बुधवार से लापता इंदल कुमार रविदास का शव आज जलकुंभी से भरे जलाशय (नदी धार) से बरामद किया गया है।

बताया जाता है कि बुधवार को इंदल घर से निकला था और उसका कोई पता नहीं लग सका, तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

परिजनों ने इंदल को खोजने के लिए काफी प्रयास किए। इस बीच शनिवार को पता चला कि नदी धार में एक युवक का ढका हुआ शव तैर रहा है। इसके बाद इंदल के परिजन और पुलिस वहां पहुंची और शव को बरामद किया गया। पुलिस इस मामले की लगातार जांच कर रही थी।

इस बीच, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दावा करते हुए कहा कि इस हत्या के पीछे प्रेम त्रिकोण का मामला है।

मृतक इंदल कुमार रविदास की गांव की एक शादीशुदा महिला से बातचीत होती थी, जिससे आरोपी अमरजीत कुमार भी प्रेम करता था। इस कारण इंदल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।

बताया गया कि इंदल को बुधवार को फोन कर महिला द्वारा बुलाया गया और फिर अन्य लोगों के साथ मिलकर इसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई और शव को जलाशय में फेंक दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में महिला और अमरजीत तथा मोहन कुमार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें