मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:08 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: मुजफ्फरपुर में लापता महिला और तीन बच्चों का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: मुजफ्फरपुर में लापता महिला और तीन बच्चों का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित चंदवारा घाट पुल के नीचे बूढ़ी गंडक नदी के किनारे से पुलिस ने गुरुवार को एक महिला और तीन बच्चों का शव बरामद किया है। शव बरामद होने की सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। मृतकों की पहचान कृष्ण मोहन कुमार की पत्नी ममता कुमारी, उनके बेटे आदित्य कुमार (6), अंकुश कुमार (4) और पुत्री कृति कुमारी के रूप में हुई है।

बताया गया कि मृतक महिला के पति ने 10 जनवरी को अहियापुर थाना में पत्नी और बच्चों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मृतक के पति कृष्ण मोहन का कहना है कि वह काम पर गया था, उसी दौरान उसकी पत्नी अपने तीनों बच्चों को लेकर घर से निकल गई। काफी देर तक जब वे वापस नहीं लौटे तो आसपास खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद उसके पास 12 जनवरी को दो अलग-अलग फोन नंबरों से फोन आया कि उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया गया है और कहा कि अगर पुलिस को सूचना दी तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, बखरी सिपाहपुर निवासी कृष्ण मोहन कुमार ऑटो चालक हैं और मुजफ्फरपुर के एक मकान में किराए पर रहते हैं।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस ने सही समय पर कार्रवाई की होती तो यह घटना नहीं घटती। इधर, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

अपहरण, हत्या और पुलिस को मिली धमकी के सभी बिंदुओं को जोड़कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। घटनास्थल पर एसएफएल की टीम को भी बुलाया गया है।

पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला हत्या का है या कोई अन्य कारण है। फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें