बिहार बोर्ड 12वीं क्लास की परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे घोषित कर देगा. रिजल्ट से जुड़ी लाइव अपडेट के लिए उम्मीदवार एबीपी लाइव से जुड़े रहें...
Bihar BSEB 12th Result 2023 : बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने के लिए पूरी तरह से तैयार, टॉपर्स की कॉपियों को दोबारा चेक किया गयाबिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. बोर्ड के अधिकारियों ने 2023 के टॉपर्स की कॉपियों को एक बार नहीं बल्की दो बार चेक कर के यह सुनिश्चित कर लिया है कि इस बार कोई गड़बड़ी ना हो. 12वीं के छात्र दोपहर 2 बजे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
Bihar Board 12th Result 2023 Live Updates: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के नतीजे अभी तक जारी नहीं हुए हैं. 13 लाख से ज्यादा छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. इस बारे में अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स से अलग-अलग जानकारी मिलती रहती है लेकिन बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है. रिजल्ट जारी होने के पहले इसकी तारीख जारी होती है और समय भी बताया जाता है. इस लिहाज से छात्रों को अब ऑफिशियल नोटिस का इंतजार है. ये नोटिस बीएसईबी अपने ट्विटर हैंडल से जारी करता है. छात्रों से अनुरोध है कि पक्की जानकारी के लिए वे बीएसईबी की वेबसाइट विजिट करते रहें.





