बिहार बोर्ड 12वीं क्लास की परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे घोषित कर देगा. रिजल्ट से जुड़ी लाइव अपडेट के लिए उम्मीदवार एबीपी लाइव से जुड़े रहें...
Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड के टॉपरों को कल किया जा सकता है सम्मानितBSEB 12th Result Live: आधे घंटे बाद बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर देगा. दोपहर 2 बजे बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर 12वीं के रिजल्ट जारी करेंगे. हालांकि, ध्यान देने वाली बात ये है कि इस बार बिहार बोर्ड टॉपर्स को लेकर कोई गलती नहीं करना चाहता है, इसलिए वह एक नहीं बल्कि दो बार टॉपर्स का वेरिफिकेशन कर रहा है. कहा जा रहा है कि जो भी इस बार बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा के टॉपर होंगे, उन्हें कल सम्मानित किया जा सकता है.
Bihar BSEB 12th Result 2023 : बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने के लिए पूरी तरह से तैयार, टॉपर्स की कॉपियों को दोबारा चेक किया गया
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. बोर्ड के अधिकारियों ने 2023 के टॉपर्स की कॉपियों को एक बार नहीं बल्की दो बार चेक कर के यह सुनिश्चित कर लिया है कि इस बार कोई गड़बड़ी ना हो. 12वीं के छात्र दोपहर 2 बजे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
BSEB 12th Result Live: बिहार बोर्ड ने इस बार किया कमाल, वक्त से पहले करेगा रिजल्ट जारी
बिहार बोर्ड ने इस बार 12वीं का रिजल्ट जारी करने में कमाल कर दिया है. दरअसल, हर बार रिजल्ट 31 मार्च के आसपास जारी होता था, लेकिन इस बार बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च दोपहर 2 बजे ही जारी कर देगा. इस रिजल्ट को बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर जारी करेंगे. इस बार परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था.





