मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार भाजपा ने किया कटाक्ष, कहा-कांग्रेस के लिए 'मेवा ही संगठन' हैं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार भाजपा ने किया कटाक्ष, कहा-कांग्रेस के लिए 'मेवा ही संगठन' हैं

रोहतास। बिहार भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्य आगमन पर खुशी जाहिर की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने कहा कि निश्चित तौर पर अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा होगी।

इस बैठक में यह फैसला किया जाएगा कि आगामी दिनों में क्या-क्या कदम उठाए जाने हैं।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद गोपाल प्रसाद सिंह ने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हमारे बीच आए हैं। वे पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे और उन्हें बताएंगे कि कैसे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में क्या-क्या कदम उठाने हैं। इस दिशा में अमित शाह पार्टी के कार्यकर्ताओं को विधिवत रूप से प्रशिक्षित करेंगे।

भाजपा एमएलसी जीवन कुमार ने कहा कि अमित शाह के आगमन से हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच में उमंग और जोश का माहौल है। निश्चित तौर पर इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि अमित शाह जब हमारे बीच में आते हैं तो कार्यकर्ताओं को कुछ ऐसा बता के जाते हैं जिससे उन्हें उनके राजनीतिक जीवन में बड़ा फायदा मिलता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर समस्त बिहार में कई प्रकार के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। कहीं पर रक्तदान दान शिविर का आयोजन किया जा रहा है तो कहीं पर कोई अन्य कार्यक्रम।

इन तमाम गतिविधियों से हम लोगों के बीच में यह संदेश पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं कि 'सेवा ही संगठन' है। हालांकि कांग्रेस में ऐसा नहीं है। वहां पर 'मेवा ही संगठन' जैसे सिद्धांतों के अनुरूप काम किया जाता है। इससे कांग्रेस को कुछ भी अर्जित होने वाला नहीं है।

सांसद विवेक ठाकुर ने भी अमित शाह के आगमन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अमित शाह पार्टी के कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देंगे और उन्हें राजनीति की मूल बातें बताएंगे। उन्होंने कांग्रेस को ‘विकास विरोधी पार्टी’ बताया और कहा कि इस पार्टी के देश के विकास से कोई लेना देना नहीं है।

इस पार्टी ने हमेशा से ही विकास का विरोध किया है। इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि इस देश में सही मायने में विकास पर सार्थक चर्चा 2014 के बाद ही हुई है और मैं एक बात दावे के साथ कहना चाहता हूं कि हमारे देश में इसी तरह से विकास के काम होते रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें