मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में भाजपा का बनाएंगे डेढ़ करोड़ सदस्य : दिलीप जयसवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। बिहार प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने शनिवार को बेतिया जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम भाजपा का डेढ़ करोड़ सदस्य बनाएंगे। सदस्यता अभियान का शुरुआत एक सितम्बर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा सदस्य बनाकर प्रारंभ किया जाएगा। प्रधानमंत्री को सदस्य बनते ही बिहार भाजपा के हजारों कार्यकर्ता इस अभियान में जुट जाएंगे।दिलीप जयसवाल ने कहा कि प्रदेश के हर एक परिवार से राष्ट्रवाद व देशभक्ति को मजबूत बनाने के लिए भाजपा का कम से कम एक सदस्य बनना हमारा लक्ष्य है। निर्धारित समय सीमा के अंदर हम इस लक्ष्य को पूरा करेंगे। मुजफ्फरपुर के कांटी क्षेत्र के छपरा काली मंदिर पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मुजफ्फरपुर में यह अभियान सत प्रतिशत सफल होगा। इस जिले में पूर्व मंत्री अजीत कुमार जैसे हजारों जीवंत कार्यकर्ता हमारे दल में हैं, जो पार्टी के कार्यक्रमों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प को पूरा करने के लिए अनवरत संघर्ष कर रहे हैं।इससे पूर्व छपरा काली मंदिर पहुंचते ही भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री अजीत कुमार के नेतृत्व में जायसवाल का गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। अहले सुबह से जुटे हजारो कार्यकर्ताओं का उत्साह देखा जायसवाल गाड़ी से उतरकर कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चलकर काली मंदिर पहुंचे, जहां काली मां का पूजा अर्चना किया एवं मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।काली मंदिर के महंत पंडित श्याम नारायण झा ने दिलीप जायसवाल , सतीश चंद्र दुबे व पूर्व मंत्री अजीत कुमार को पूजा अर्चना के उपरांत मां का चुंदरी आशीर्वाद स्वरूप में भेंट किया। मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे भी उपस्थित थे। दुबे ने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का अपील किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें