मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव और आठ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए पर्यवेक्षक तैनात किए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव और आठ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए पर्यवेक्षक तैनात किए

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव और आठ विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों से पहले चुनाव आयोग ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की तैनाती की है। आयोग ने बताया कि पर्यवेक्षक चुनावी प्रक्रिया पर नजदीकी नजर रख रहे हैं, ताकि सभी दलों और उम्मीदवारों के लिए समान अवसर सुनिश्चित हो सके।आयोग के अनुसार पहले चरण के लिए 121 सामान्य पर्यवेक्षक और 18 पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जबकि दूसरे चरण के लिए 122 सामान्य और 20 पुलिस पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा आठ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों के लिए 8 सामान्य और 8 पुलिस पर्यवेक्षक भी भेजे गए हैं। सभी पर्यवेक्षकों ने अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का पहला दौरा पूरा कर लिया है और अब वे वहीं पर तैनात हैं।चुनाव आयोग ने उन्हें निर्देश दिया है कि वे चुनाव प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी करें और पारदर्शी, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करें। साथ ही, पर्यवेक्षकों को राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और मतदाताओं के लिए सुलभ रहने और उनकी शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश भी दिए गए हैं। आयोग ने कहा कि पर्यवेक्षक मतदान केंद्रों का दौरा करें और मतदाताओं की सुविधा के लिए हाल में शुरू की गई पहल का पालन सुनिश्चित करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें