मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

आठ फेरों के साथ आनंद विहार से जोगबनी चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया।दिल्ली सहित अन्य दूसरे प्रदेशों में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों को गर्मी के दिनों में ट्रेनों में ठूस ठुसकर नहीं आना होगा।रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी के लिए आठ फेरों वाली समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है।20 सामान्य श्रेणी की कोच के साथ यह ट्रेन चलेगी।रेलवे बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना में गाड़ी संख्या 04074/04073 आनंद विहार टर्मिनल जोगबनी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन आनंद विहार टर्मिनल से गाड़ी संख्या 04074 शुक्रवार दिनांक 23 मई से 11 जुलाई साप्ताहिक और जोगबनी से गाड़ी संख्या 04073 रविवार दिनांक 25 मई से 13 जुलाई तक साप्ताहिक चलेगी।ट्रेन में सिर्फ सामान्य श्रेणी के 20 कोच लगाए गए हैं।आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी के लिए रात 23:55 में खुलेगी।वहीं जोगबनी से रविवार के सुबह 9:30 बजे खुलेगी।आनंद विहार टर्मिनल से खुलने के बाद ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, लखनऊ, सुल्तानपुर,जौनपुर सिटी, वाराणसी विहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, फारबिसगंज स्टेशनों पर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें