मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

बीडीओ घूस के डेढ़ लाख रूपये के साथ गिरफ्तार,निगरानी ने लेखापाल को भी किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

अररिया। बिहार में अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी रितम कुमार चौहान को पटना से आई विशेष निगरानी की टीम ने मंगलवार की देर रात उनके आवास से घूस के डेढ़ लाख रूपये नकद के साथ गिरफ्तार किया।विशेष निगरानी की टीम ने रानीगंज बीडीओ के साथ प्रखंड कार्यालय के सहायक लेखापाल आदित्य प्रियदर्शी को भी हिरासत में लिया है।प्रखंड उप प्रमुख कलानंद सिंह उर्फ कैलू सिंह की शिकायत पर निगरानी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की।निगरानी के डीएसपी चंद्रभूषण कुमार के नेतृत्व में पटना से आई निगरानी की टीम ने यह कार्रवाई की।रानीगंज उप प्रमुख कलानंद सिंह से पूर्व में 15 लाख के सरकारी योजना में दस फीसदी कमीशन के तौर पर डेढ़ लाख रूपये घूस की मांग की गई थी। वरीय अधिकारियों के आदेश के बावजूद रानीगंज बीडीओ रितम कुमार चौहान पेमेंट के लिए चेक नहीं काट रहा था।पेमेंट की राशि की चेक काटने के एवज में बीडीओ ने अपने कार्यालय सहायक लेखापाल आदित्य प्रियदर्शी के माध्यम से उप प्रमुख से डेढ़ लाख रूपये की मांग की।उप प्रमुख कलानंद सिंह ने जब लेखपाल मांग को लेकर बीडीओ से बात की तो उन्होंने भी घूस के पैसे दिए जाने की बस ही चेक कटने की बात कही।जिसके बाद उप प्रमुख ने निगरानी विभाग को शिकायत की।शिकायत के आलोक में पटना से आई निगरानी विभाग की टीम दिनभर रानीगंज में कैंप करती रही और फिर देर रात को जब उप प्रमुख कलानंद सिंह द्वारा रानीगंज बीडीओ के आवास पर घूस की रकम पहुंचाई गई तो निगरानी की टीम ने पीछे से धावा बोलते हुए बीडीओ को डेढ़ लाख रूपये घूस के रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया।रानीगंज बीडीओ रितम कुमार चौहान के साथ लेखापाल आदित्य प्रियदर्शी को भी निगरानी की टीम ने पकड़ा है।मौके पर निगरानी के डीएसपी चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि उप प्रमुख कलानंद सिंह के द्वारा शिकायत की गई थी कि पंद्रह लाख रूपये के सरकारी योजना में रानीगंज बीडीओ दस फीसदी के तौर पर घूस की मांग कर रहे हैं।उप प्रमुख के शिकायत के आलोक में निगरानी के द्वारा बिछाए गए जाल के तहत उप प्रमुख द्वारा बीडीओ को डेढ़ लाख घूस की रकम दी गई तो उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।साथ ही लेखापाल आदित्य प्रियदर्शी को भी गिरफ्तार किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें