मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा ने राहुल गांधी के बिहार दौरे को बताया ‘पिकनिक’, कांग्रेस का पलटवार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पटना दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के आरोपों पर निशाना साधा और उनकी तुलना पिकनिक मनाने वालों से की। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि वे बिहार में पिकनिक मनाने आए थे।

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी के दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा, "राहुल गांधी पिकनिक मनाने आए थे। बिहार की समस्या से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं है। राहुल गांधी के नेतृत्व में जब कांग्रेस पार्टी ने 99 सीटें जीती थीं तो उनको लगा कि पूरा देश जीत लिया। मैं इतना ही कहूंगा कि लोकतंत्र है और यहां जनता का आशीर्वाद चाहिए। गांधी परिवार का राजतंत्र खत्म हो गया है और लोकतंत्र में जनता सरकार तय करती है।"

वहीं, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "ऐसा कहा जाता है कि जब सड़कें सूनी हो जाती हैं तो संसद आवारा हो जाता है। इसलिए लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरना जरूरी है।"

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ 'बिहार बंद' विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी और राजद के नेतृत्व में बिहार बंद का आह्वान किया गया, जो संविधान विरोधी कृत्य है। 'बिहार बंद' संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का भी अपमान है। जब विपक्ष चुनाव हारता है तो वे इस तरह के बहाने बनाते हैं। लोकसभा चुनाव में भी संविधान और आरक्षण खत्म करने जैसे झूठ से भरे दावों का गुब्बारा फुलाया गया था, लेकिन जनता ने उसकी हवा निकाल दी। विपक्ष बिहार में चारों खाने चित होने वाला है।"

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बिहार में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "बिहार में कोई भी कुछ कर ले, लेकिन एक बार फिर एनडीए सरकार वहां बनेगी।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें